केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अंबेडकर पर टिप्पणी का मंगलवार को नर्मदापुरम में विरोध जताया गया। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अलग-अलग जगहों पर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट गेट पर बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बसपा जिला अध्यक्ष रतनलाल बकोरिया ने कहा- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में भारतीय संविधान के मूल निर्माता एवं करोड़ों एससी-एसटी आदि बहुजनों के प्रेरणाबोत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति अमर्यादित एवं उपहास पूर्ण शब्दों का प्रयोग किया गया है। ये शब्द न केवल अशोभनीय हैं बल्कि बाधा साहेब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। केंद्रीय गृहमंत्री ने बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंचाई है। उनका इस प्रकार का अपमान व अनादर किसी भी रूप में लोगों को स्वीकार्य नहीं है। राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रतनलाल बकोरिया, जिला प्रभारी धर्मेंद्र वंशकार, रामगोविन्द बरुआ, मेघराज हरियाले, सदाशिव खातरकर समेत अन्य उपस्थित रहे। गृहमंत्री इस्तीफा दें और सदन में माफी मांगे
नगर कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के सामने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दी टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने कहा गृहमंत्री अमित शाह संसद में माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन से पहले बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, कपिल फौजदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, चंदगोपाल मलेया, मधुसूदन यादव, अनोखी राजोरिया, अजय सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।


