अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी का विरोध:कांग्रेस नेताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

भिंड शहर जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भीम नगर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारत के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में हुआ। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बार-बार डॉ. अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा संसद से लेकर सड़क तक लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार और संविधान देश की आत्मा हैं, जिन्हें कमजोर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पान सिंह सुमन, सुशीला नरवरिया, संदीप मिश्रा, महेश जाटव, अनिल भारद्वाज, राजवीर खन्ना सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *