अंब में तेंदुए को देख युवक हुआ बेहोश:चारा लेने गया था, बकरी पर हमला करता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक तेंदुए ने दहशत का माहौल बना रखा है। घंगरेट गांव में एक युवक को जंगल में तेंदुए को देखकर इतना डर लगा कि वह बेहोश हो गया। घटना तब हुई जब वार्ड नंबर 3 का रहने वाला अमित भाटी मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गया था। अमित ने देखा कि एक तेंदुआ बकरी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। डर के मारे उसने चीखना शुरू कर दिया। जिससे तेंदुआ तो भाग गया, लेकिन अमित वहीं बेहोश हो गया। जब वह लंबे समय तक घर नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार के साथ उसकी तलाश शुरू की। जंगल में अचेत अवस्था में मिले अमित को तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया। तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत होश में आने के बाद अमित ने पूरी घटना की जानकारी। पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले कुछ समय से इलाके में सक्रिय है और पहले भी कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने इस समस्या के बारे में वन विभाग को सूचित किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों में तेंदुए के आतंक से दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *