अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने तीन मांगों को लेकर निकाली रैली

भास्कर न्यूज | सुकमा छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को रैली निकाल 3 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा। रैली की शक्ल में सफाई कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंचे। अंशकालीन को पूर्णकालीन कर कलेक्टर दर पर भुगतान, युक्तियुक्तकरण हुए शालाओं में शासकीय स्कूल सफाई कर्मचारियों को समायोजित करने व मोदी की गारंटी के तहत 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि अंशकालीन स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मचारी न्यूनतम मानदेय पर काम कर रहे हैं। अतिअल्प मानदेय के कारण आर्थिक और मानसिक रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2023 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर भुगतान व नियमित करने का वादा किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *