अकाली दल की सदस्यता अब ऑनलाइन:विदेश से भी होगी भर्ती, 24 मई को बैठक; अयाली बोले- पंजाब को सिर्फ 25% पानी मिल रहा

फतेहगढ़ साहिब में रक्तदान शिविर के दौरान मुल्लांपुर के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कई घोषणाएं की। शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता जल्द ही ऑनलाइन कर दी जाएगी। यह व्यवस्था सबसे पहले विदेशों में शुरू होगी। इसके बाद पंजाब व अन्य राज्यों में भी इसे लागू किया जाएगा। अयाली ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात के चलते 10 मई की बैठक अब 24 मई को होगी। उन्होंने पानी के मुद्दे पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा के बंटवारे के बाद पानी के अधिकार पर असंवैधानिक प्रावधान लागू किए गए। प्रकाश सिंह बादल की सरकार ने इन्हें सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। पंजाब के जल अधिकारों का उल्लंघन हुआ अयाली ने इंदिरा गांधी सरकार पर आरोप लगाया कि धमकियों और दबाव की राजनीति से पंजाब के जल अधिकारों का उल्लंघन हुआ। उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को असंवैधानिक बताया। उनका कहना था कि पंजाब के अलावा किसी अन्य राज्य को जल पर अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब को अपने हिस्से का सिर्फ 25 प्रतिशत पानी मिल रहा है। राजस्थान पर अरबों रुपए का बकाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को योजनाबद्ध तरीके से पीछे धकेला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *