अकाली दल ने प्लास्टिक प्रदूषण, गंदगी पर जताई चिंता, डीसी को दिया ज्ञापन

जालंधर| अकाली दल ने शहर में प्लास्टिक से बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। सोमवार को शिरोमणि अकाली दल के जिला शहरी प्रधान जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मुलाकात की और शहर की बदहाली पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अकाली सरकार के समय जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं थीं, लेकिन बाद की सरकारों ने इन योजनाओं को बंद कर दिया। अब शहर की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोग नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। प्लास्टिक का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खराबी के कारण कई इलाके गंदे पानी में डूबे हैं। इस मौके पर जत्थेदार मन्नण के साथ इकबाल सिंह ढींडसा, हरिंदर ढींडसा, भजन लाल चोपड़ा, अवतार सिंह घुम्मण, मनिंदरपाल सिंह गुंबर, मेजर सिंह काहलो, दलविंदर सिंह बड़िंग, रविंदर सिंह स्वीटी, जसवीर सिंह वालिया आदि मौजूद रहे। डीसी को मांगपत्र सौंपते जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण समेत अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *