अकाल तख्त के आदेशों पर गठित कमेटी की बैठक आज:पटियाला में अकाली दल की सदस्यता प्रक्रिया व नेतृत्व पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति की पहली बैठक आज पटियाला में होने जा रही है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नई सदस्यता प्रक्रिया की निगरानी करना है। समिति के सदस्यों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर, इकबाल सिंह झूंडा, मनप्रीत सिंह अयाली, गुरप्रताप सिंह वडाला, संता सिंह उमेदपुरी, और सतवंत कौर शामिल हैं। हालांकि, शिअद ने कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए इस सात सदस्यीय समिति को मान्यता देने से इनकार किया था, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की सख्ती के बाद इसे लेकर हलचल शुरू हुई है। 2 दिसंबर को गठित की गई थी कमेटी 2 दिसंबर 2024 को, अकाल तख्त साहिब ने शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेताओं को धार्मिक सजा सुनाई थी, जिसके बाद पार्टी के नेतृत्व में बदलाव के लिए इस समिति का गठन किया गया था। समिति को छह महीने के भीतर सदस्यता प्रक्रिया पूरी करने और पार्टी के नए अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन करने का निर्देश दिया गया है। 28 जनवरी की बैठक स्थगित अकाल तख्त साहिब ने 28 जनवरी 2025 को ‘सिंह साहिबान’ की बैठक बुलाई थी। जिसमें शिअद के पुनर्गठन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। लेकिन, ज्ञानी रघबीर सिंह की व्यस्थता के कारण इस बैठक को रद्द कर दिया गया था। फिलहाल पांच सिंह साहिबानों की बैठक ज्ञानी रघबीर सिंह के विदेश से लौटने के बाद ही संभव हो पाएगी। समिति की आज की बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति, पार्टी के आंतरिक सुधार, और आगामी नेतृत्व चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *