अकाल तख्त साहिब पर मिसल सतलुज की अरदास आज होगी

अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब से 2 दिसंबर 2024 को जारी हुक्मनामा लागू करवाने की मांग को लेकर आज मिसल सतलुज और कुछ अन्य सिख जत्थेबंदियां अरदास करेंगी। मिसल सतलुज के मुख्य प्रवक्ता अजयपाल सिंह बराड़ ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के बाहर 4 से 5 सिख जत्थेबंदियों के सदस्य इकट्ठा होंगे। वहां से पैदल मार्च श्री अकाल तख्त साहिब तक निकाला जाएगा। जहां गुरु साहिब के आगे अरदास की जाएगी कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की फसील से जारी हुक्मनामे को लागू करवाने के लिए गुरु साहिब कृपा करें, ताकि सिख पंथ में चल रहा विवाद खत्म हो सके। शिरोमणि अकाली दल और जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *