अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ, इसलिए लोग उस दिन के लिए करवा रहे बुकिंग

अक्षय तृतीया पर सोने के दामों में उछाल आने की संभावना है। 30 अप्रैल तक सोने का रेट एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं। फिलहाल सोने का दाम 98 हजार प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर गया है। स्वर्णकार संघ पंजाब की मानें तो सोना जल्द एक लाख प्रति 10 ग्राम के नए आयाम स्थापित कर सकता है। सोने की मांग का आलम यह है कि बाजार में ज्वेलरी की कमी खल रही है। वास्तव में अक्षय तृतीया के दौरान सोना खरीदना शुभ माना जाता है। स्वर्णकार संघ के जिला प्रधान अश्वनी कालेशाह और महासचिव डिंपल राजपूत ने बताया कि रूस-युक्रेन युद्ध का विपरीत असर अभी भी जारी है। दोनों मुल्कों में जारी युद्ध, डॉलर में जारी उछाल तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर थोपे जा रहे विशेष टैक्स-चार्ज सोने के रेटों में उछाल की प्रमुख वजह हैं। सोने की शार्टेज के चलते अक्षय तृतीया तक दामों में निरंतर बढ़ौतरी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक न केवल निवेश कर लाभ कमा सकते हैं बल्कि अक्षय तृतीया के तहत पहले से आरक्षित सोने के गहने बनवाकर जमकर खरीदारी करते हुए अपना शौक भी पूरा कर सकते हैं। सोने ने हमेशा से निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में सोने ने 31 फीसदी का रिटर्न दिया है। देश में हर साल सोने की मांग बढ़ रही है। लोग बाकी जगह निवेश करने की जगह सोना खरीदना पसंद करते हैं। पंजाब स्वर्णकार संघ के पंजाब प्रधान अश्वनी नामेशाह ने कहा कि सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। अब निवेशक प्रॉपर्टी की बजाए सोना-चांदी में निवेश करने लगे हैं। वजह साफ है कि पिछले 6 माह में सोने में निवेश करने वालों को शेयर मार्केट की बजाय 125% लाभ हुआ है। 6 माह पहले सोने के दाम 70 हजार प्रति 10 ग्राम थे जोकि अब एक लाख रुपए होने की ओर अग्रसर है। मुस्कान बुलियन हाउस शोरूम में ग्राहक को ज्वेलरी दिखाते अश्विनी नामेशाह।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *