धरती और मलेरिया दिवस पर छात्रों ने बनाए पोस्टर

बीबी रजनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पट्टी में 21 अप्रैल को विश्व धरती दिवस और मलेरिया दिवस पर विशेष गतिविधियां करवाई गईं। यह स्कूल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब के अधीन संचालित है। कार्यक्रम में छात्रों ने धरती के नीचे के जल स्रोतों, जंगलों की कटाई और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर चार्ट, लोगो और पोस्टर बनाए। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब के सदस्य जत्थेदार खुशविंदर सिंह भाटिया ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को धरती दिवस और मलेरिया दिवस के महत्व की जानकारी दी। प्रिं. प्रभजीत सिंह ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *