करताना | उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत नवनिकेतन आजीविका संकुल स्तरीय संगठन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चयनित अक्षरसाथी महिलाओं ने महिला समूहों की निरक्षर महिलाओं को हस्ताक्षर करना सिखाया। साथ ही पढ़ना-लिखना और अक्षर पहचान की बुनियादी जानकारी भी दी गई। महिलाओं ने उत्साह के साथ अभ्यास किया और पहली बार स्वयं हस्ताक्षर करने का अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना है।


