अक्षर निकेतन में चैतन्य पुस्तकालय का शुभारंभ

मुंगेली | मुंगेली स्थित अक्षर निकेतन स्कूल में बच्चों के बौद्धिक विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैतन्य पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस पुस्तकालय की स्थापना सेवा भारती मुंगेली द्वारा की गई है। पुस्तकालय में भारत भारती की पुस्तकें, 100 महापुरुषों की जीवनियां तथा प्रेरक प्रसंगों से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रेरक साहित्य के अध्ययन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, लक्ष्य निर्धारण की क्षमता विकसित होती है और जीवन की कठिनाइयों से जूझने का साहस मिलता है। ऐसे साहित्य बच्चों को बुरी आदतों से दूर रखते हुए धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं। शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यवाह हजारी साहू, जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख संदीप ताम्रकार, सेवा भारती के आकाश सोनी तथा अक्षर निकेतन स्कूल के संचालक सावन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *