अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी, कैंप में 2500 लाभान्वित

जयपुर | अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के फाउंडेशन डे पर निर्मला ऑडिटोरियम, रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में हेल्थ चेकअप एवं कंसल्टेशन कैंप आयोजित किया गया। शुभारंभ सोसायटी अध्यक्ष एवं रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी.एस. रावत एवं निर्मला रावत ने किया। गीतांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हारिणी, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप यादव व डायटीशियन डॉ. संजोक्ता ने निशुल्क परामर्श दिया। 2000 से अधिक विद्यार्थियों व 500 आगंतुकों का परीक्षण हुआ। निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने स्वागत भाषण दिया, कोषाध्यक्ष डॉ. अक्षिता रावत ने उद्देश्य बताए। प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला व एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *