अखबार बांटने वाले ने किया टॉप…पूरे छत्तीसगढ़ में फर्स्ट रैंक:12वीं में आए 98.20% अंक; अखिल बोले- अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाऊंगा

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अखबार बांटने वाले अखिल सेन ने 12वीं परीक्षा में 98.20% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दरअसल अखिल के पिता एक न्यूज एजेंसी चलाते है। वह रोज सुबह अपने पिता और चाचा की अखबार एजेंसी में मदद करते थे। जहां अखबार वितरण नहीं होता था, वहां खुद जाकर अखबार बांटते थे। जिले के धनेलिकन्हार के रहने वाले अखिल के परिवार वाले उन्हें पीएससी की तैयारी करवाकर अधिकारी बनवाना चाहते है। पर अखिल ने अपने सोच बताते हुए कहा कि मुझे भेड़ चाल चलना पसंद नही है और ना दूसरों की तरह दिखावा करना पसंद हैं। अखिल ने भास्कर से बातचीत में कहा कि मैं रोजाना अखबार बांटने के बाद पिता जी के किराना दुकान में भी बैठता था, इसलिए मैं पिता जी के किराना दुकान को बड़े बिजनेश के रूप में बदलने का सोच रख लिया है। इसलिए मैं आगे सीए की पढ़ाई कर बिजनेस को बढ़ाना चाहता हूं। काम के साथ पढ़ाई भी जारी रखी अखिल ने कभी भी अपनी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी। उन्हें पहले से विश्वास था कि वह टॉप 10 में आएंगे। परिणाम की चिंता में उन्होंने रायपुर में पीएससी की तैयारी कर रही अपनी बहन को भी घर बुला लिया था। परिणाम आते ही कांकेर विधायक समेत कई लोगों ने फोन कर बधाई दी। 10वीं बोर्ड में 97.17% अंक लाए थे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की रिजल्ट की घोषणा के बाद अखिल का पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। अखिल ने 10वीं बोर्ड में 97.17% अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर चुके थे। लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं थे। तभी से उन्होंने पहला रैंक लाने का लक्ष्य बना लिया था। स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर लक्ष्य हासिल किया अखिल सुबह का समय पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण होने के कारण कभी-कभी दिक्कतें आती थीं। लेकिन उन्होंने बाकी समय में कड़ी मेहनत की और स्मार्ट तरीके से पढ़ाई कर अपना लक्ष्य हासिल किया। अखिल के पिता भेदन सेन, माता सेवती सेन व चाचा लोकेश्वर सेन ने भी मिठाई खिलाकर बधाई दी। अब वह सीए बनकर अपने पिता की किराना दुकान को आगे बढ़ाना और नए व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *