‘अखिलेश का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं’:लखनऊ में केशव बोले- बिहार चुनाव के बाद से गायब हैं, इलाज की जरूरत

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 2 दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला-6 लगा है। यह निःशुल्क स्वास्थ्य मेला विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में लगा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेले का उद्घाटन किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव जब से बिहार चुनाव हार के आए हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं नीरज सिंह से कहूंगा कि उनको यहां बुलाकर उनका इलाज करवा दें। अयोध्या वाली सीट जीतने के बाद लगातार कहते थे कि अवध में हराए हैं तो मगध में भी हराएंगे।
उन्होंने कहा- अखिलेश यादव एक बार हमको पटना एयरपोर्ट पर मिल गए, तो मुझसे कहा था कि लड्डू कब खिलाएंगे, तो हमने कहा था कि एक बार 14 तारीख आ जाने दीजिए। हम नीतीश के सरकार में लड्डू खिलाएंगे, तब से उनका पता नहीं चल रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से ही जिला अधिकारी को फोन करके कहा- अटल स्वास्थ्य मेले में आए जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटें। 2 तस्वीरें देखिए… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *