अखिलेश ने भेजी ख्वाजा की मजार के लिए चादर:अजमेर में मनाया जा रहा है 813वां सालाना उर्स, चिश्तिया कमेटी के पीर बरकत मियां हाशमी को किया सुपुर्द

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अजमेर में चल रहे सूफी संत ख्वाजा माेईनुद्दीन चिश्ती के 813 वें सालाना उर्स में मजार पर चढ़ाने के लिए चादर भेजी है। समाजवादी पार्टी कार्यालय में उन्होंने यह चादर देश में अमन, खुशहाली, भाइचारे और प्रदेश की तरक्की की कामना के साथ चिश्तिया कमेटी के हजरत पीर बरकत मियां हाशमी को सौंपी है जो ख्वाजा की मजार पर जाकर चढ़ाएंगे। यह पवित्र चादर दरबार ख्वाजा साहब में सैयद नजर हुसैन चिश्ती गद्दी नशीन अजमेर शरीफ की सरपरस्ती में 7 जनवरी को सालाना उर्स के मौके पर पेश की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद आजम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुजीब खां, हाफिज एजाज शाह, शमशाद फारूकी, डॉ. राजेश सिंह, संजय यादव, राशिद अली, अजहर जमाल, कामरान अहमद सोनू, इरफान अहमद पिन्टू, विजय नारायण यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *