अखिलेश बोले-एक ट्वीट में भाजपा की जान निकल जाती है:सरकार हर बूथ पर 200 वोट बढ़वा रही है, इसके लिए अफसरों को भेज रही

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- ये SIR नहीं है, NRC है। जो काम होम डिपार्टमेंट को करना था, वो आयोग से करा रहे हैं। सरकार हर बूथ पर 200 वोट बढ़वा रही है, इसके लिए अफसरों को भेज रही है। जिन बूथों पर भाजपा गड़बड़ी करने की कोशिश करेगी, वहां एफआईआर कराएंगे। एफआईआर के लिए सभी बीएलए को प्रारूप दिया गया है। गड़बड़ी होने पर उसमें केवल नाम भरने होंगे और थाने पर जाकर देना होगा। इस पर भास्कर रिपोर्टर ने पूछा- अगर एफआईआर नहीं हुई तो क्या करेंगे? जवाब में बोले कि एक ट्वीट में उनकी जान निकल जाती है। हमारे पास कोर्ट का भी रास्ता है। हम कोर्ट तक जाएंगे। ‘मेरठ में सरकार आखिर क्या छुपा रही’
मेरठ की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा के लोग घटना में शामिल हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है। यूपी में सबसे अधिक अनसेफ हैं, बेटियां और महिलाएं। आंकड़े झूठे नहीं हो सकते। सबसे अधिक घटनाएं यूपी में हो रही है। रामजी सुमन जाना चाह रहे थे, उन्हें भी नहीं जाने दिया। सरकार आखिर क्या छुपा रही है। ‘PDA के वोटर्स के नाम काटने के लिए साजिश चल रही’
SIR को लेकर अखिलेश यादव ने कहा- जब इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ हो तो हम उत्तर प्रदेश के लोग उम्मीद करते हैं कि ये वोटर लिस्ट ठीक होगी। जो अंतर नजर आ रहा है। इससे लग रहा है कि कोई साजिश चल रही है। PDA समाज का वोट काटने का और अपना वोट बढ़ाने की बात सामने आई है। इसके बाद से सरकार ने निर्देश दिए हैं कि हर बूथ पर 200 बोट बढ़ाए जाएं तो शक और गहरा हो जाता है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *