अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री नोएडा इंजीनियर की मौत के जिम्मेदार:SIR में ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रहीं; पूरा KGMU गिरा देना चाहिए

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। अगर डीएम को हटा दोगे तो वोटर लिस्ट ठीक नहीं हो पाएगी। कम से कम पुलिस अधिकारी को हटाना चाहिए था जिसकी वजह से जान गई। लेकिन लड़के के खिलाफ ही बोलने लगे। बीजेपी का ये चरित्र बहुत खराब है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने वोटर लिस्ट पढ़ी- देखिए भगवान दास के घर में मोहम्मद अफजल का नाम। ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रहीं। कम से कम वोटरलिस्ट तो ये लोग सेक्युलर बना दे रहे हैं। KGMU में मजारों को तोड़ने पर कहा- KGMU की पूरी बिल्डिंग को गिरा देनी चाहिए, क्योंकि उसे क्रिश्चियन ने बनाया था। सपा मुख्यालय पर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई गई। पढ़िए अखिलेश के बयान की प्रमुख बातें… डॉयल 100 को बर्बाद कर दिया
अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी सरकार ने डॉयल 100 को बर्बाद कर दिया, इसलिए नोएडा में इंजीनियर की जान गई। डॉयल 100 रिस्पांस सिस्टम बेहतर करने के लिए बनाया था। सबको एक एसओपी बनाकर दिया। गर्व है शंकराचार्य डटे हुए हैं…
हमें इस बात की खुशी है कि शंकराचार्य डटे हुए हैं। एक एक सनातनी उनके साथ है। उन्होंने कम से कम नकली सनातनों की पोल खोल दी। हमारा उनसे सीधा संपर्क है। मैंने आजतक जाति नहीं देखी। किसी भी बीजेपी नेता के घर से पहली रोटी गाय को नहीं जाती है। हमारे यहां तो पहली रोटी गाय को जाती है। जनगणना में बताएं कि कोविड वैक्सीन से कितने मरे
जनगणना में ये भी बताया जाए कि कोविड वैक्सीन से कितने लोगों की मौत हुई? ये प्वाइंट आना चाहिए। कैंसर, हार्ट अटैक के मामले क्यों बढ़े हैं। वैक्सीन लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। सरकार को बदनामी से नहीं डरना चाहिए। मुख्यमंत्री किसी को काम नहीं करने दे रहे
मुख्यमंत्री योगी किसी को काम नहीं करने दे रहे हैं। हर मंत्री परेशान है। बिजली विभाग बर्बाद हो गया है। हम लोग फायदा में लाए थे लेकिन उसे बर्बाद कर दिया गया। PDA सरकार बनाकर न्याय की सरकार स्थापित करेंगे
भारत रत्न जननायक कर्पुरी ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर आज हम लोग बैठे। सबने मिलकर संकल्प लिया कि उन्होंने जो रास्ता दिखाया, साधारण परिवार से निकल कर सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचे, पीड़ित शोषित लोगों को न्याय दिलाया। बाबा साहेब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में PDA की सरकार बनाकर न्याय की सरकार स्थापित करें। बीजेपी और सरकार वोट कटवाने की धमकी दे रही
चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। सरकार अपनी मनमर्जी से काम करा रही है। सरकार के लोग और बीजेपी क्या कह रही। कह रहे हम वोट कटवा देंगे आपके। चार करोड़ हमारे वोट कट गए, हम 20 हजार बढ़वा देंगे, हर बूथ पर इतने वोट बढ़वा लेंगे। सोचिए ऐसी स्थिति में इलेक्शन कमीशन पर कौन भरोसा करेगा। बाई इलेक्शन में लूट हुई थी। बूथ लूटा गया था। सीसीटीवी के फुटेज हैं। उसके बाद चुनाव आयोग ने फैसला किया कि कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं दी जाएगी। क्योंकि पुलिस कर्मियों ने कपड़े बदलकर वोट डाला था। भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल..
मुझे लगता है कि वोटर का काम जोकि टेक्निकल है, यह सब आउटसोर्स हुआ है। जिसको आउट सोर्स हुआ होगा वह बीजेपी की कंपनी होगी। मान लीजिए इनको वोटर लिस्ट छपवानी है तो ये तो कहेंगे हम टेंडर निकालते हैं। इलेक्शन कमीशन के पास थोड़ी होती है प्रिंटिंग मशीन। आपने उसे प्रिंटिंग के लिए पीडीएफ दी और उसने हेराफेरी कर दी तब? कुछ भी हो सकता है। उन्होंने वोटर लिस्ट पढ़ते हुए कहा- देखिए भगवान दास के घर में मोहम्मद अफजल का नाम। ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रहीं। कहा- कम से कम वोटरलिस्ट तो ये लोग सेक्युलर बना दे रहे। —————————— ये भी पढ़ें: शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया:लखनऊ में बोले- सपा-बसपा परिवारवादी, ये आपका कल्याण नहीं करेंगी गृहमंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव- 2027 का शंखनाद कर दिया। शाह ने लोगों से कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं। ये आपका कल्याण नहीं सकतीं। 2027 में ऐसी पार्टियों को रिजेक्ट कर एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *