अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की पूर्ण जानकारी देकर बनाई गई रूपरेखा

भास्कर न्यूज| चाईबासा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पश्चिमी सिंहभूम की बैठक नेहा रानी खत्री के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष विमला हेंब्रम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति उपस्थित थे। विमला हेंब्रम ने उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन एवं परिचय प्राप्त किया। इस दौरान बीते दिनों आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति के द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए बताया गया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन का निर्माण जिस उद्देश्य से संघ के द्वारा किया गया था, वह आज वट वृक्ष की तरफ फैल चुका है। साथ ही लोग उससे प्रभावित हो रहे हैं। 14 सितंबर को जमशेदपुर तुलसी भवन में प्रांतीय सम्मेलन आयोजित होने वाला है। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करना है। इसमें नियमित सदस्यों को संगठन से जोड़ना है। ग्राहकों के हक एवं अधिकार के लिए जनजागरण करते हुए समाज को एक नई दिशा देनी है। चूंकि ग्राहक देश में हर कोई है। उनकी हजारों समस्याएं हैं। जिनका समाधान जन जागरण से ही संभव है। आज के बैठक का संचालन नेहा रानी खत्री के द्वारा किया गया। जिसमें विभाग के संगठन मंत्री बी प्रभु, चंद्रमोहन तियू, प्रताप महतो, आकाश कुमार, अमित नाग, अभिषेक खत्री, रीता शर्मा, रानी महतो, संगीता सिंह, अनीता विश्वकर्मा, अजीता रानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *