रांची | स्वरात्मिका ध्रुपद केंद्र रांची ने स्व. रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना के “अखिल भारतीय ध्रुपद संगीत समारोह’ का आयोजन किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र दीक्षित, संयुक्त सचिव पर्यटन व विशेष अतिथि दूरदर्शन के आनंद मोहन पाठक, आकाशवाणी के मनोज झा, पद्मश्री मधु मंसूरी, प्रभु शरण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रुपसा राय वर्धन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। पहली सांगीतिक प्रस्तुति लखनऊ आकाशवाणी के टॉप ग्रेड के कलाकार डॉ. राज खुशी राम ने पखावज वादन से किया। गया घराने के पं. कृष्ण मोहन पाठक ने ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी। कुमार वंश प्रभात ने ध्रुपद गायन, डॉ. राजेंद्र कुमार सिजुवार ने खयाल व ठुमरी गाया। स्वरात्मिका के अध्यक्ष व ध्रुपद गायक शैलेंद्र कुमार पाठक ने पअभिराम पाठक के साथ प्रस्तुति देकर समापन किया।


