अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा यूथ विंग ने शुरू की प्रीमियर लीग सीजन-2

भास्कर न्यूज | जालंधर अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा यूथ विंग की ओर से मंगलवार को महाजन शिरोमणि प्रीमियर लीग सीजन- 2 (2025) का शुभारंभ किया गया। जिसका पहला उद्घाटन मैच दयानंद मॉडल स्कूल ग्राउंड में करवाया गया। सुबह से शाम तक चार टीमों के मुकाबले कराए गए। सुबह पहला मैच महाजन अवेंजर्स जालंधर वर्सेज महाजन फाइटर गुरदासपुर और दूसरा मैच महाजन लीजेंड्स जालंधर वर्सेज महाजन ब्लास्टर गुरदासपुर के बीच में कराया गया। दोनों मैचों में गुरदासपुर की टीमें विजय रही। उससे पहले उद्घाटन मैच में एमएसपीएल का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र गुप्ता, वाइस चेयरमैन अजय महाजन और महाजन सभा जालंधर के प्रधान कृष्ण महाजन मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने रिबन काटकर मैच का शुभारंभ करवाया, केक कटिंग सेरेमनी भी की गई। यूथ विंग के ऑल इंडिया के जनरल सेक्रेटरी हिमांशु महाजन ने बताया कि एमएसपीएल-1 के सफल आयोजन के बाद एमएसपीएल -2 में हमें हर शहर और स्टेट से भरपूर समर्थन मिल रहा है। वाइस प्रधान अनमोल महाजन ने कहा कि उनका प्रयास ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। सेक्रेटरी दीपक कुमार महाजन ने कहा कि एमएसपीएल के विनर को 150000 इनामी राशि दी जाएगी और रनर अप को 50000 इनामी राशि दी जाएगी। ऑल इंडिया यूथ विंग के प्रधान अमित गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट के माध्यम से हमारे युवा आज बिरादरी के साथ जुड़ चुके हैं और खेलों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यहां सेक्रेटरी साहिल गुप्ता, गौतम महाजन, राजन गुप्ता, दीक्षित गुप्ता, सौरभ महाजन उपस्थित थे। अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा यूथ विंग के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *