अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 60 वां अधिवेशन भरतपुर में होने जा रहा है। कल शहर के मुख्य बाजारों से होकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जेवलिन थ्रो में इंडिया के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नवदीप सिंह भी शामिल रहेंगे। इस दौरान पूरी साल के ज्वलनशील मुद्दों के बारे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोगों को बताएगी। अभिनव सिंह ABVP जयपुर प्रांत के प्रांत मंत्री ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 60 वां अधिवेशन भरतपुर में होने जा रहा है। हर साल हमारा प्रांत के अधिवेशन होता है। प्रांत के जिलों के प्रतिनिधि अधिवेशन में शामिल होते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनियां रहेगी। यह अधिवेशन तीन दिन तक चलेगा। पैरा ओलंपिक विजेता नवदीप सिंह इस अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि रहेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इन अधिवेशन पूरे साल की कार्य योजना बनाती है। 3 प्रस्ताव अधिवेशन के अंदर पारित किए जाएंगे। जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अपने मूल स्वरूप में पूरी तरीके से लागू हो। ऐसा प्रदेश सरकार के लिए विद्यार्थी परिषद आग्रह करेगी। उच्च शिक्षा की दशा और दिशा के लिए के उन्नयन के लिए राज्य सरकार संवेदनशील हो। वर्तमान में राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में उस स्तर की व्यवस्था नहीं हैं। जिस तरह की सामान्य छात्र को चाहिए होती हैं। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद दो प्रस्ताव पारित करेगी। तीसरा प्रस्ताव साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा से जुड़ा रहने वाला है। विद्यार्थी परिषद द्बारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में 1190 प्रतिनिधि रहेंगे।


