अखिल राजस्थान गुर्जर महासभा के जिला महासचिव बने मक्खन गुर्जर:बोले- कार्यक्रमों में भाग लेंगे और समाज हित में काम करेंगे

अखिल राजस्थान गुर्जर महासभा दौसा ने बांदीकुई निवासी मक्खन गुर्जर लीलोज को जिला महासचिव मनोनीत किया है। ये नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। गुर्जर के इस पद पर मनोनीत होने पर गुर्जर समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर मक्खन गुर्जर ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे भली प्रकार से निर्वहन करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि वे महासभा के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और समाज के हित में कार्य करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *