भास्कर न्यूज | जालंधर अखिल विश्व गीता महामंडल के तत्वावधान में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में 1108 ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप के अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पं. छीतर मल द्वारा पूजन करवाया गया। ईशू एवं साथियों द्वारा भजन गाए गए। गीता महामंडल के संस्थापक पं. केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का अर्थ है कल्याण की रात्रि। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी तथा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि भगवान शिव आदि मध्य और अंत से रहित हैं। भगवान भोलेनाथ स्वभाव से ही निर्मल हैं तथा सर्वज्ञ एवं परिपूर्ण हैं। ॐ नमः शिवाय मंत्र उन्हीं भगवान शिव का स्वरूप है। मंदिर कमेटी के सदस्यों कमलजीत मल्होत्रा, बृज नारंग, गगन कटोच ने आए हुए महानुभावों का स्वागत किया। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी अशोक शर्मा, सतीश कपूर, शशांक शर्मा, विजय सेठी, यश पहलवान, राजीव शर्मा, सुमित कालिया, सुरेश अरोड़ा, संजय शर्मा, प्रद्युम्न ने मुख्य रूप से रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया। का र्यक्रम में चेतन वालिया, गुरबचन काहलों, अजयपाल बोबी, सुभाष शर्मा ने सेवा निभाई। मंदिर की स्त्री सत्संग सभा द्वारा संकीर्तन किया गया। आए हुए भक्तों ने दीपदान तथा बिल्व पत्र से मंत्रोच्चारण के द्वारा रूद्राभिषेक किया।


