उदयपुर में एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से नारी वैभव मुहिम के तहत बडी संख्या में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नायरा गृह उद्योग नाम से नया प्रकल्प शुरु किया जा रहा है। इस प्रकल्प में उदयपुर संभाग के सभी जिलों में महिलाओं को जोडा जाएगा। इस प्रकल्प के विस्तार के कारण संगठन की ओर से 23 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह अब 20 अप्रेल को अक्षय तृतीया के मौके पर किया जाएगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि विभिन्न महिला संगठनों की ओर से की गई मांग पर विचार करने के बाद संगठन ने अब नायरा गृह उद्योग की ओर कदम रखा है। नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी प्रशिक्षण शिविर चलाया गया जिसमें सैंकडों की संख्या में महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। इस नए प्रकल्प शुरु किया है। इसके तहत जरुरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोडने के लिए उन्हें अगरबत्ती, पापड, मसाला, अचार व अन्य घरेलू सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें घर पर ही काम दिया जाएगा और उनके उत्पादों को नायरा गृह उद्योग के नाम से ही सेल किया जाएगा। इस तरह हजारों महिलाओं को घर बैठे ही रोजगार से सीधा जोड दिया जाएगा, ताकि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर यह काम कर सके। संगठन के राष्टीय महासचिव निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि इस प्रकल्प का विस्तार उदयपुर के अलावा धीरे-धीरे राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाडा तथा चित्तौडगढ जिलों में भी किया जाएगा।


