अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंजीत एवेन्यू में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा स्पॉन्सर किए गए वातावरण शिक्षा प्रोग्राम के तहत वर्कशॉप आयोजित हुई। इसमें पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ का सहयोग रहा। भारत सरकार के वातावरण, जंगलात और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अगुआई में हुए इस कार्यक्रम में अगरबत्ती स्टिक बनाने और ठोस अवशेष प्रबंधन पर चर्चा हुई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मंदीप कौर के दिशा-निर्देश में हुई इस वर्कशॉप में इको अवेकन फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ डॉ. राजन शर्मा मुख्य वक्ता रहे। प्रिंसिपल डॉ. मंदीप कौर ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य वातावरण जागरूकता बढ़ाना और भागीदारों को वातावरण अनुकूल अभ्यास का प्रशिक्षण देना था।


