अगले तीन दिनों तक करना होगा ठंड का सामना

शहर का न्यूनतम तापमान पहुंचा 9 डिग्री पर पहुंचा भास्कर न्यूज | गिरिडीह दो दिन पूर्व जिस तरह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहनना छोड़ चुके थे। लेकिन अब फिर अचानक ठंडी हवा बहने से कनकनी का एहसास होने लगा है। जिससे लोग फिर गर्म कपड़े पहने हुए नजर आने लगे हैं। दो दिनों से जिस तरह उत्तर- पश्चिम दिशा से लगातार ठंडी हवा बह रही है। उस वजह से सर्दी अचानक बढ़ गई है। ऐसे में जहां शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर चला गया था। वह अचानक शुक्रवार को गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। ठीक उसी तरह अधिकतम तापमान में भी 5 ​डिग्री सेल्सियस का गिरावट हो गया है। जो 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों तक इसी तरह की ठंड का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 10 फरवरी के बाद ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 10 फरवरी के बाद से आसमान में बादल दिखने लगेंगे, जिस वजह से तापमान बढ़ जाएगा, लेकिन अभी बारिश होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। अचानक न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से लोग अपने बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें, उन्हें इस बदलते मौसम में सावधानी से रखने की जरूरत है। आज भी रहेगा न्यूनतम तापमान 9 ​िडग्री लगातार पारा के गिरने की वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आस-पास ही रहेगा। वहीं अधि​कतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। इसी तरह 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 ​ि​डग्री रहने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *