अगले 2-3 दिन शीतलहर चलेगी:राजधानी में अलसुबह बारिश, ओले भी गिरे, अब सर्दी बढ़ेगी

एकाएक बदले मौसम ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है। राजधानी में अलसुबह घने बादल छाने के साथ तेज मेघगर्जन हुई और करीब आधे घंटे तक बारिश का दौर चला। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ओले भी गिरे। दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी का दौर चला। हालांकि इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, लेकिन दिनभर सूरज नहीं निकलने और वातावरण में नमी रहने से ठिठुरन का अहसास हुआ। शाम के दौरान हल्की ठंडी हवा चली। राजधानी में चौबीस घंटे में 1.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार एक हफ्ते बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगे ऐसा रहेगा मौसम शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 3-4 डिग्री पारा लुढ़केगा। 29-30 जनवरी को घना कोहरे का अलर्ट है। इसके बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *