अमृतसर | थाना कंटोनमेंट पुलिस ने अगवा की गई नाबालिगा को महज 12 घंटे में सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 16 साल की बेटी को एक शख्स ने अगवा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल उर्फ बॉबी (22) निवासी सदर बाजार कैंट को 21 फरवरी की रात शहरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अपहरण के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


