अग्निकांड प्रभावितों से मिलने तांदी पहुंचे CM सुक्खू:लोगों को दिया सहायता का भरोसा, 17 घर-6 गोशाला जली, 100 लोग हुए बेघर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को कुल्लू जिले के तांदी गांव पहुंचे। जहां पर 1 जनवरी को आग्निकांड में 17 घर और 6 गोशालाएं जलकर राख हो गई थी। इससे 100 से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अग्निकांड पीड़ितों का दर्द जाना और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। सीएम सुक्खू ने तांदी गांव में राहत कार्य का जायजा लिया और जिला प्रशासन से राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 17 घर व 6 गौशालाएं जलकर हुई राख बता दें कि एक जनवरी के अग्निकांड में 17 घरों के अलावा गढ़पति शेषनाग (गांववालों के देवता) का भंडार भी जलकर राख हो गया था। इसके बाद से प्रभावित परिवारों की रातें तंबुओं में कट रही है। आज शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू तांदी से कुछ देर बाद सीएम सुक्खू शिमला लौटेंगे। सीएम सुक्खू तीन दिन से अपने चुनाव क्षेत्र नादौन के दौरे पर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *