कोंडागांव| भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सीईई) में सफल अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए जनवरी में छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा दी गई।


