अग्निवीर सेना भर्ती में पहले दिन 957 अभ्यर्थी शामिल:आज भिंड जिले के 1296 अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़; मेडिकल चेकअप भी होगा

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली मकरोनिया क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जा रही है। इसमें पहले दिन सोमवार को प्रदेश के 3 जिलों ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी के अभ्यर्थी शामिल हुए। पहले दिन 957 युवाओं ने भर्ती रैली में उपस्थिति दी। जबकि, 1285 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। भर्ती रैली की शुरुआत में रात 12 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इसके बाद उनकी दौड़ कराई गई, दौड़ में पास अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण किया गया। सोमवार को भर्ती में शामिल हुए 957 अभ्यर्थियों में से 371 अभ्यर्थियों ने दौड़ पास की है। दरअसल, सागर में मध्यप्रदेश के 10 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8914 युवाओं ने सीईई परीक्षा पास की थी। इन दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अधिकारियों ने बताया कि, जिला प्रशासन और सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती रैली 13 जनवरी तक चलेगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होती है। जालसाजों के झांसे में कोई न आए। अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भिंड जिले की 1296 अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *