जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के वाणिज्य विभाग के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. डॉ. अशोक अग्रवाल को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित किया गया है। बेंगलुरु स्थित गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित एसोसिएशन के 76वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उनका निर्वाचन किया गया। इस अवसर पर 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पांच पदाधिकारियों एवं आठ सदस्यों का चुनाव हुआ। पश्चिमी क्षेत्र से डॉ. अशोक अग्रवाल एवं मुंबई डालमिया लायंस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सुनीता तिड़के का चयन किया गया। अग्रवाल राजस्थान विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता, एबीएसटी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा अध्ययन मंडल के संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


