अग्रसेन प्रीमियर लीग सेमीफाइनल मैच आज

राजनांदगांव| अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल प्रीमियर लीग के सात मैच खेले जा रहे हैं। प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। अब तक खेले गए मैच में पहला मैच गोयल दाल मिल ने 61 रनों से शानदार जीत अर्जित की। दूसरा मैच श्याम मोर्केंिटंग ने 23 से जीता। तीसरा मैच धनलक्ष्मी पेपर मिल ने 7 रनों से जीता। चौथा मैच प्रिया होजियरी ने 37 रनों से जीता। पांचवां मैच श्रीहरि कारगो ने 3 विकट से जीत दर्ज की। छठवां मैच श्री राधे मिनरल्स ने जीता। सातवां मैच प्रिया होजियरी ने जीता। 11 जनवरी को सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल, विनोद लोहिया, समीर पोद्दार व अन्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *