अग्रसेन महोत्सव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक:प्रयागराज में हो रहा दो दिवसीय भव्य महोत्सव, समाज, सेवा और संस्कार का उत्सव

प्रयागराज में रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अग्रसेन समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन महोत्सव में पहुंचे आयोजन एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में समाज की एकता, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव का मुख्य आकर्षण अग्र-रत्न सम्मान समारोह रहा, जिसमें समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अग्रबंधुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि महापौर श्री गणेश केसरवानी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा, “अग्रसेन महोत्सव समाज सेवा, संस्कार और संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। अग्रवाल समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को जनसेवा से जोड़ा है महोत्सव के दौरान आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 25 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ताओं ने लगभग 100 रिक्तियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अग्रसेन समाज ने उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लगभग 20 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसका आयोजन आन्हा ब्लड बैंक एवं डॉ. निकुंज अग्रवाल के सहयोग से किया गया। महिलाओं ने भी बढ़चढ़ हिस्सा लिया जिसमें श्रीमती प्रीति मालवीय ने रक्तदान किया। मेले में महिलाओं और बच्चों द्वारा लगाए गए रचनात्मक स्टॉलों में स्थानीय उत्पाद, पुस्तकें और फूड स्टॉल विशेष आकर्षण बने। महापौर श्री गणेश केसरवानी ने कहा, “अग्रसेन महोत्सव प्रयागराज की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने कहा, “अग्रसेन महोत्सव ने सामाजिक एकता और सहयोग की नई मिसाल पेश की है।” वहीं विधायक दीपक पटेल ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और विकास की भावना को सशक्त करते हैं।” कार्यक्रम का समापन एक भव्य सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें तीन आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और कविता-पाठ से दर्शकों का मन मोह लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *