अचानकपुर गांव में नहाते वक्त तालाब में दो बच्चे डूबे, गई जान

भास्कर न्यूज | कवर्धा रणवीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अचानकपुर गांव में नहाते समय तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जिला अस्पताल के मरच्यूरी में शवों को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक भरत पिता थानूराम साहू (9) और वासु पिता राजू धुर्वे (6) दोनों ग्राम अचानकपुर के रहने वाले थे। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित तालाब में दोनों नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे गहराई में चले गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई। कुछेक लोगों ने शवों को तालाब में देखा तो गांववालों को खबर की। बच्चों के जीवित होने की उम्मीद में एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर हाफ नदी में मिले शव की 9 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं उधर, पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में हाफ नदी में 7-8 साल के बच्चे का शव मिला था। शव मिलने 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास गांवों में पूछताछ पर कोई सुराग नहीं मिला। मध्यप्रदेश के डिंडौरी, बिछिया, मंडला व कबीरधाम से लगे जिलों के सभी थानों में शव की फोटो भेजी गई है। दो टीमें लगातार इस पर काम कर रही है, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *