नर्मदा| शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में मंगलवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। मां शारदे की पूजा के लिए बच्चों ने अपने साथ लाए पुष्प, श्रीफल, चना, गेंहू, मसूर, अलसी जैसे फसलों के साथ बेर और आम का मौर अर्पित किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर मां सरस्वती से आशीर्वाद लिया। बसंत पंचमी के इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक पन्नालाल जंघेल, प्राथमिक प्रधान पाठक सुमित्रा कामड़े, वरिष्ठ शिक्षक गल्लाराम रोड़गे, शिक्षक धर्मशीला जंघेल, उजय जंघेल, चेतराम वर्मा, दिनेश साहू उपस्थित रहें। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बसंत पंचमी पर अपने-अपने विचार साझा किए।


