गढ़वा|मेराल थाना क्षेत्र के ओखरगढ़ा गांव निवासी त्रिवेणी पासवान का पुत्र कन्हाई पासवान 47 वर्ष की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। घटना के संंबंध में बताया गया कि कन्हाई पासवान शराब का अधिक सेवन करता था। शुक्रवार की देर शाम घर से निकला था।शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने घर से दूर एक पेड़ के नीचे उसे अचेत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। उसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


