अच्छी पहल: लोगों को स्वस्थ रखने फ्री में योगाभ्यास करवा रही समिति

बालोद| लोगों को फ्री में योगाभ्यास कर पतंजलि योग समिति के सदस्य अच्छी पहल कर रहे हैं। समिति से जुड़े कोई सदस्य सप्ताह में एक दिन तो कोई माह में फ्री में एक बार शिविर लगा रहे हैं। समाजसेवी ग्राम अंडी निवासी तीरथ अटल सप्ताह में एक दिन शनिवार को सरकारी स्कूल या गांव के सार्वजनिक स्थल में संगीतमय योग शिविर लगाकर लोगों को स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने के उद्देश्य से फ्री में योगाभ्यास करवाकर टिप्स दे रहे हैं। शिक्षकों व लोगों के सहयोग से एक दिवसीय संगीतमय योग शिविर लगाकर बच्चों को योग के 26 आसन करवा रहे हैं। सुक्ष्म व्यायाम से लेकर योग प्राणायाम, योगिंग जॉगिंग, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम ताड़ासन, वृक्षासन, सिंहासन, हास्यासन सहित अनेक प्रकार के योग के साथ खान-पान रहन सहन, शिक्षा पर विशेष चर्चा करते हैं। मदद के लिए यहां फोन करें: 9907510875 ईमेल एड्रेस teerathatalyog@gmail .com कार्यालय का पताः अंडी डौंडीलोहारा लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है उद्देश्य योगाभ्यास से कोरोनाकाल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से फ्री में शिविर लगाकर योगाभ्यास कराने वर्ष 2021 से पहल शुरू हुआ है। जो अब तक जारी है। डौंडीलोहारा नपं के वार्डों, ग्राम भेड़ी, संबलपुर, कसही, जोगीभाट, बिजोरा, कोचेरा, कोसमी, गारका, भीमकन्हार, अंडी, अछोली, सिंगारपुर, झिटिया, राजनांदगांव के संबलपुर, देवरी, देवारभाट, भानपुरी गुरूर, दल्लीराजहरा सहित अन्य स्थानों में लोेगों को योगाभ्यास करवा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *