अजनाला के डॉक्टर की 24 दिन बाद मौत:मरीज बनकर आए गैंगस्टरों ने चलाई थी गोलियां; दिल्ली के मेदांता में चल रहा था इलाज

अमृतसर के कस्बा अजनाला के गांव सुधार के जाने-माने डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने 24 दिन बाद दम तोड़ दिया है। उन पर 12 सितंबर को अस्पताल के भीतर जानलेवा हमला किया गया था। परिवार का आरोप था कि उन्हें फिरौती के लिए धमकियां मिल रही थी। इस घटना को बाहर बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी ने अपने साथी के साथ मिलकर करवाया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस मामले में दोनों शूटरों सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों शूटरों को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया गया था। घटना 12 सितंबर की है। मरीज बनकर आए दो बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। करीब 24 दिन तक जीवन और मौत से जूझने के बाद डॉक्टर कुलविंदर सिंह ने आखिरकार सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। जानें पूरी घटना के बारे में पुलिस ने आरोपियों का किया एनकाउंटर 19 सितंबर के दिन पुलिस को आरोपियों की सूचना मिली। पुलिस ने जंडियाला गुरु के पास पुलिस ने नाका लगाया। कपूरथला के काला संघा निवासी हरि और संदीप दोनों आरोपियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल गिरा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांग पर गोली लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *