अमृतसर| अजनाला पुलिस ने 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन के साथ 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि थाना अजनाला पुलिस ने विशेष नाकेबंदी की थी। इस दौरान गुज्जापीर चमियारी से हरड़ कलां इलाके की ओर पुलिस पार्टी ने गांव के मोड़ पर 2 युवकों को संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए पाया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जंडियाला गुरु के अकालगढ़ ढप्पइयां गांव निवासी सगे भाइयों गुरमेज सिंह उर्फ गेजा और सुखदीप सिंह उर्फ सुख के रूप में हुई। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहराई से जांच की जा रही है।


