जालंधर| रविवार को फिरोजपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19611) में औचक चेकिंग की। इस दौरान बिना टिकट 13 यात्रियों को पकड़ा और उन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि चेकिंग अभियान में उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक जालंधर नितेश और वाणिज्य अधीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन की पैंट्रीकार में भी चेकिंग की गई। यहां अनियमितता पाए जाने पर चार हजार का जुर्माना लगाया गया।


