अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:चार थानों की पुलिस और सीआईडी की टीम पहुंची, सर्च ऑपरेशन जारी

अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और इंटेलिजेंस की टीम हरकत में आ गई है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड के जरिए चेक किया जा रहा है। ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा और सीओ शिवम जोशी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस और सीआईडी की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चल रहा है। चप्पे चप्पे पर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड से चेकिंग की जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर के विभागों में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाल कर चेक किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *