अजमेर की तमन्ना और पायल ने जीता कांस्य पदक:38वें राष्ट्रीय खेलों के आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में राजस्थान ने पहला पदक जीता

भारत सरकार की ओर से उत्तराखंड अल्मोड़ा में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन खेल में आर्टिस्टिक पेयर वर्ग की प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से अजमेर की खिलाड़ी तमन्ना टांक और पायल टांक ने कास्य पदक जीता। दोनों ही खिलाड़ियों ने 22 राज्यों से आई टीमों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के योग गुरु (कोच ) सुनील जोशी ने बताया- दोनों ही छात्राओं ने पिछले कई सालों से कड़ी मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंची है। हर दिन 6 से 8 घंटे की कड़ी तपस्या करने के बाद इन्हें यह सफलता मिली है। राज्य का मान- सम्मान बढ़ाने के लिए इन दोनों का अजमेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अधिकारी सुनील जोशी, नीरज चौधरी, कमलेश पुरोहित, यतीन्द्र शास्त्री, सुशांत ओझा, वीरेंद्र शर्मा, अंकित रंगा ने स्वागत किया। 4 फरवरी को राजस्थान की आर्टिस्टिक ग्रुप से फाइनल राउंड में तमन्ना टांक, पायल टांक, योगिता रावत, वंदना शर्मा व शिवानी जांगिड़ खेलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *