अजमेर के इंजीनियरिंग कॉलेज में यूथ कांग्रेस का हंगामा:पुलिस से धक्का-मुक्की, टायर जलाए, और गेट पर चढ़े; कहा- प्रिंसिपल को निलंबित किया जाए

अजमेर के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कॉलेज परिसर के बाहर टायर जलाकर और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। यूथ कांग्रेस का यह प्रदर्शन कॉलेज में व्याप्त अनियमितताओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर था। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। यूथ कांग्रेस ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार और छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ी 3 PHOTOS…
फोटो- 1
कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर नारे लगाए फोटो- 2
कॉलेज के बाहर टायर जलाए फोटो- 3
पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई समस्याएं सामने आई
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि यह आंदोलन स्टूडेंट की सुरक्षा, सम्मान और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया गया है। प्रिंसिपल की भ्रष्ट कार्यशैली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी कॉलेज और हॉस्टल में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई समस्याएं सामने आई हैं।
कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया
अध्यक्ष ने कहा- हाल ही में एक छात्रा के साथ हुई घटना के लिए प्राचार्य और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर प्रिंसिपल की गलतियों की जांच नहीं हुई और उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *