अजमेर के दरगाह क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण:814वें उर्स से पहले नगर निगम ने चलाया अभियान, नालियों व सड़कों पर चलाई जेसीबी, पुलिस रही मौजूद

ख्वाजा गरीब नवाज के 814वें उर्स से पहले नगर निगम ने शनिवार सुबह दरगाह क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने दरगाह थाना और विभिन थानों की पुलिस के सहयोग से दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, दिल्ली गेट आदि इलाकों में निगम का पीला पंजा चलाया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी, दरगाह थाना पुलिस के जवान और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। नालियों और सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। सबसे पहले तस्वीरों में देखें कार्रवाई….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *