अजमेर के नागफणी तिराहे पर नवस्थापित हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर की विकास यात्रा में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। बेहतर रोशनी न केवल सुरक्षा को बढ़ाती है, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधा को भी मजबूत करती है। शहर के विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध रूप से हाईमास्ट लाईटें स्थापित की जा रही हैं। अब तक विधानसभा क्षेत्र में 8 जगहों पर हाईमास्क लाईटें स्थापित की जा चुकी है। इनमें आनासागर पुलिस चौकी, शास्त्री नगर चुंगी, मित्तल अस्पताल तिराहा, टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, चामुंडा चौराहा, सावित्री चौराहा, घाटी वाले बालाजी तथा नागफणी तिराहे पर हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया गया है। प्रत्येक हाईमास्क लाईट 4.40 लाख रूपए की लागत से स्थापित की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद, अधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


