अजमेर के पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने एक आईपीएस को प्रशस्ति पत्र दिया और 2 आरपीएस, 1 एसएचओ, एक सब इंस्पेक्टर और दो एएसआई को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राउंड में परेड का भी आयोजन किया गया। रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने डीजीपी डिस्क और सेवा चिन्ह देने का कार्यक्रम अलग-अलग डेट पर तय किया था। इसी को देखते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाकी 6 अन्य अधिकारियों को डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित किया है। उत्कर्ष कार्य करने पर यह सम्मानित किया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से साल में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जाता है। पुलिस मुख्यालय के पालन में आज परेड करके यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह एक अच्छी शुरुआत है। इनको डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया परेड के बाद डीआईजी ओम प्रकाश ने हाड़ीरानी महिला बटालियन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रीति कांकाणी, राजगढ़ जिला चूरु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, थाना प्रभारी बिजयनगर करण सिंह, थाना अधिकारी गोठड़ा जिला झुंझुनू हरदयाल सिंह, ASI सरफराज मोहम्मद और पर्वत सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया।


