अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 39 में मंगलवार को 30 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। दक्षिण विधानसभा से विधायक अनीता भदेल की ओर से यह शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक बादल ने कहा कि सड़क निर्माण होने शिवाजी नगर गली नंबर 6 के रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक अनीता भदेल ने कहा- वार्ड 39 में नंदलाल चौहान के घर से लेकर शिवाजी नगर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। लगभग 30 लाख रुपए लागत राशि है। सीसी सड़क का निर्माण इसमें किया जाएगा। विधायक भदेल ने कहा कि इस कॉलोनी में सड़के काफी क्षतिग्रस्त थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की ओर से इसकी जानकारी दी। इसके बाद इसकी राशि स्वीकृत करवा कर इसका काम शुरू करवा दिया है। सड़कों के निर्माण से आम जनता को सहूलियत होगी और स्थानीय लोगों को भी राहत मिल पाएगी।


