अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में डीजल चोरी का वीडियो बनाने वाले एक क्रेशर संचालक और उसके साथियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मांगलियावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेंदरिया के क्रेशर संचालक सौरभ रावत ने बताया-सराधना डिपो से डीजल टैंकर मंगवाया था। टैंकर चालक रास्ते में हाईवे पर एक ढाबे पर रुका, जहां 7-8 लोग टैंकर से डीजल चोरी करने लगे। इस दौरान उसके साथी वीडियो बनाने लगे तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कम मिलता था डीजल तो हुआ शक
पीड़ित ने बताया कि वे हमेशा डिपो से डीजल टैंकर मंगवाते हैं, लेकिन कई बार टैंकर में डीजल कम निकलता था। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने कर्मचारियों को टैंकर का पीछा करने के निर्देश दिए थे। पीछा करते समय ही कर्मचारियों ने डीजल चोरी की घटना कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस जांच में जुटी है। ………….. पढें ये खबर भी… अजमेर में स्कूटी की डिक्की से 1.42 लाख रुपए चोरी:बैंक से लोन लेकर टीवी खरीदने पहुंचा था व्यक्ति; दुकान के बाहर हुई वारदात अजमेर के नसीराबाद में दिनदहाड़े एक स्कूटी की डिक्की से 1.42 लाख रुपए चोरी हो गए। पीड़ित बैंक से ऋण की राशि लेकर टीवी खरीदने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की दुकान पर गया था, जहां ये वारदात हो गई। पूरी खबर पढें


